: मंत्री श्री पटेल ने दिव्यांग पंजा कुश्ती विजेताओं का किया सम्मान
Sun, May 14, 2023
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने आज बड़वानी में जिला स्तरीय दिव्यांगजन पंजाब कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कृत खिलाड़ी 16 मई को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग पंजा कुश्ती प्रतियोगिता की गई थी। इसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मनोज पटेल, लोकेन्द्र आर्य, सोहन लोहारे, मोतीराम सेनानी, लता सोलंकी, रवीना बघेल, बीना जाधव, शांता किराड़े आदि विजेताओं का आज बड़वानी मे मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दी और शाल-श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मान किया।सभी प्रतियोगी श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर के पूर्व छात्र हैं। इनके साथ इस अवसर बच्चों के मार्गदर्शक एवं ट्रस्ट के शिक्षक राजेंद्र निकुम का भी मंत्री श्री पटेल द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
: सीएम राईज विद्यालय में समर केम्प का समापन कार्यक्रम आयोजित
Sun, May 14, 2023
सीएम राईज विद्यालय में समर केम्प का समापन कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सी एम राइज विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के निर्देशन एवं प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में 1 मई से शुरू हुए समर कैम्प का विधिवत समापन हो गया। विदित हो कि विभागीय निर्देशों के परिपालन में सीएम राइज विद्यालय में समर कैम्प आयोजित किया गया। शनिवार को संस्था के प्रभारी प्राचार्य मनीष शंकर तिवारी के मार्गदर्शन में इसका भव्य समापन हुआ।समर कैम्प के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रोबेशनरी ऑफिसर वर्षिल मोदी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार सिंह राजपूत प्रधान पाठक माध्यमिक विभाग द्वारा की गई। कार्यक्रम में श्री मोदी जी जो कि शहपुरा - भिटौनी के निवासी हैं और राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनके द्वारा विद्यालय को क्रिकेटर से पी ओ स्वरचित किताब भेंट की गई जिसमें श्री मोदी द्वारा एक ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी और उसके पेरेंट्स के माइंडसेट के बारे में बताया गया है। समर कैम्प प्रभारी चंद्रशेखर बसेडिया ने बताया कि इस कैम्प में कुल 90 पंजीयन किये गए थे किन्तु समापन अवसर पर पंजीयन न कराने वाले विद्यार्थियों ने भी सहभागिता दी। समर कैम्प में विद्यार्थियों की नियमित आवश्यकता के प्रभारी भानु प्रताप राजपूत और अखिलेश मेहरा द्वारा सुबह से ही टेंट और नाश्ते का प्रबंध किया गया। समर कैम्प के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, ड्राइंग और योग तथा खेल विधाओं में जो सीखा उसका प्रदर्शन भी किया। समर कैम्प को प्रभावी बनाने वाले प्रमुख शिक्षक आदित्य द्विवेदी, तरुण श्रीवास्तव, रिया श्रीवास, रीतेश अवस्थी, अर्चना तिवारी, भाईजी चौधरी, विद्या विश्वकर्मा, सोनू बुधौलिया, लालसिंह आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्त कैम्पेर्स को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरियन रीतेश अवस्थी द्वारा किया गया जबकि आभार भानु प्रताप राजपूत ने जताया।
: गाडरवारा न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण
Sun, May 14, 2023
गाडरवारा न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण
गाडरवारा । शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा तहसील न्यायालय में जिला न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा श्रीमान मनीष श्रीवास्तव जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर न्यायाधीश महोदय डॉ श्रीमती अंजलि पारे, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती आरती ढींगरा,श्री अश्विन परमार ,सुश्री भानु पंडवार, सुश्री शंभवी सिंह एवं समस्त न्यायाधीश गण अधिवक्ता संघ से अध्यक्ष श्री बी0एन0 सिंह उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल सचिव महेंद्र त्रिपाठी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता गण विद्युत विभाग से श्री सुभाष राय एवं समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक न्यायालय के कर्मचारी गण विधिक सेवा से श्रीमती शिखा साहू पीएलब शेख रहीम, रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे
9 खंड पीठ में आपसी समझौतों के आधार पर प्रकरणों का हुआ निराकरण बिखरे परिवारों को टूटने से बचाया
आयोजित नेशनल लोक अदालत तहसील में कुल 9 खंडपीठ गठित की गई थी जिनमें आपसी समझौते का आधार पर गठित खंडपीठ के द्वारा पक्षकारों के आपसी राजीनामे सहमति के आधार पर आपसी समझौता कर लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया
इन विभागों के लगे स्टाल
न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक केनरा , यूनियन , पंजाब , मध्य प्रदेश ग्रामीण , विद्युत विभाग , नगर पालिका पुलिस परिवार परामर्श केंद्र आदि विभागों के स्टाल लगाए गए प्रकरणों का निराकरण किया गया जिनमें नगर पालिका द्वारा रखे गये प्रकरण 530 , जिनमें से निराकृत 241 , राजीनामा राशि 853105 / - , लाभांवित व्यक्तियों की संख्या 241 पुलिस परामर्श मैं रखे गये प्रकरण 43 , जिनमें से निराकृत प्रकरण 38 , लाभांवित व्यक्तियों की संख्या 72 बैंक द्वारा रखे गये प्रकरण 4734 , जिनमें से निराकृत 01 प्रकरण , राजीनामा राशि 25000 / - , लाभांवित व्यक्तियों की संख्या 02 न्यायालय से रखे गये प्रकरण 1028 , जिनमें से निराकृत 179 , राजीनामा राशि 13684095 / - , लाभांवित 320 व्यक्तियों की संख्या विद्युत विभाग द्वारा रखे गये प्रकरण 32 , जिनमें से निराकृत हुये 32 , राजीनाम 250000 अवार्ड राशि पारित की गई ।