: गाडरवारा नगर को कलंकित करने वाली घटना के विरोध में आज मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दोपहर 3.30 पर
Sat, May 13, 2023
गाडरवारा।विगत दिवस नगर में हुई एक मासूम बालिका के साथ बंदूक की नोंक पर हुए वीभत्स बलात्कार के विरोध में नगर के समस्त समाज के संभ्रांत नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जा रहा है ।अतः आप सभी से अनुरोध है कि दोपहर 3.30 पर एसडीएम कार्यालय पहुंच कर नगर को कलंकित करने वाली घटना का विरोध जताएं तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग करें जिससे कि नगर में फिर कभी ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति ना हो सके । आप इस ज्ञापन में सम्मिलित होकर दुराचारियो को यह एहसास कराएं कि बालिका अब अकेली नही है अपितु पूरी समाज उस बेटी व परिवार के साथ है।
: गाडरवारा, समर कैम्प के लिए प्रशिक्षण 13 मई को
Sat, May 13, 2023
समर कैम्प के लिए प्रशिक्षण 13 मई कोगाडरवारा। क्षेत्र के सभी ग्रामों में 6 वी कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओ की भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा को सुधारने के लिए 6 सप्ताह के समर केम्प का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा किया जाना है। इन समर कैम्पो में 10 वी, 11 वी , 12 वी एव कालेज के छात्र छात्राएँ व अक्षर साथी स्वयंसेवक के रूप में समर कैम्प की कक्षाओं का संचालन करेंगे। उक्त सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से स्थानीय बीटीआई स्कूल गाडरवारा में चीचली एवं साईंखेड़ा ब्लॉक के स्वयंसेवको का प्रशिक्षण 13 मई को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा एवं चीचली से मास्टर ट्रेनरों के नामों के आदेश जारी किए जा चुके है। बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने प्रशिक्षण में सभी मास्टर ट्रेनरों एवं स्वयंसेवको से उपस्थिति की अपील की है ।
: गाडरवारा, एसएससी परीक्षा में सफल छात्र को घर जाकर किया सम्मानित
Sat, May 13, 2023
एसएससी परीक्षा में सफल छात्र को घर जाकर किया सम्मानितगाडरवारा । विगत दिवस स्थानीय निरंजन वार्ड निवासी हरिशंकर कुशवाहा के पुत्र एवं मेधावी छात्र आयुष कुशवाहा के एसएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 3324 वी रैंक प्राप्त करने पर गृह निवास जाकर राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्के वीर पटेल एवं शिक्षक संदर्भ समूह जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्धकी,ब्लॉक समन्वयक मधुसूदन पटेल ,उत्कृष्ट शिक्षक राजेंद्र गुप्ता,उच्च माध्यमिक शिक्षक एच आर कुशवाहा एवं सुरेन्द्र पटैल ने सम्मानित किया। इस मौके पर कुशवाहा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल पटवारी एवं प्रभात पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने छात्र आयुष की इस सफलता को उन्होंने क्षेत्र का उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण कार्य बताया। इस अवसर पर छात्र आयुष ने संवाद के दौरान बताया कि शासकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय गाडरवारा से शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत घर पर ही उन्होंने एसएससी की तैयारी की और इसमें किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं की। इस सफलता में विशेष रुप से छात्र की माता श्रीमती अंजना कुशवाहा का हाथ है एवं पिता जी का सहयोग है। शिक्षक हल्के वीर ने इसे बड़ी सफलता माना और ऐसे विद्यार्थी जो विभिन्न प्रकार की कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक प्रेरणादायी तथ्य है। जिला समन्वयक श्री सिराज अहमद सिद्दीकी की टीम एवं उपस्थित लोगों ने छात्र को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना प्रदान की परिवार को शुभकामनाएं दी। जब छात्र के पिता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समीपी ग्राम चिर्रिया से 13 वर्ष पूर्व हम लोग गाडरवारा के निरंजन वार्ड में रहने लगे और बहुत गरीबी में संसाधन जुटाते हुए बच्चों को पढ़ाया लिखाया है। ब्लॉक समन्वयक श्री पटेल ने यह महसूस किया कि जहां एक और विद्यार्थी समस्त संसाधनों के होते हुए भी वह मुकाम हासिल नहीं कर पाते जो इस विद्यार्थी ने संसाधन विहीन रहते हुए एसएससी की परीक्षा मैं ऑल इंडिया लेवल पर 3324 रैंक प्राप्त की है ।