Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, एसएससी परीक्षा में सफल छात्र को घर जाकर किया सम्मानित

Aditi News Team

Sat, May 13, 2023
एसएससी परीक्षा में सफल छात्र को घर जाकर किया सम्मानित गाडरवारा । विगत दिवस स्थानीय निरंजन वार्ड निवासी हरिशंकर कुशवाहा के पुत्र एवं मेधावी छात्र आयुष कुशवाहा के एसएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 3324 वी रैंक प्राप्त करने पर गृह निवास जाकर राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्के वीर पटेल एवं शिक्षक संदर्भ समूह जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्धकी,ब्लॉक समन्वयक मधुसूदन पटेल ,उत्कृष्ट शिक्षक राजेंद्र गुप्ता,उच्च माध्यमिक शिक्षक एच आर कुशवाहा एवं सुरेन्द्र पटैल ने सम्मानित किया। इस मौके पर कुशवाहा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल पटवारी एवं प्रभात पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने छात्र आयुष की इस सफलता को उन्होंने क्षेत्र का उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण कार्य बताया। इस अवसर पर छात्र आयुष ने संवाद के दौरान बताया कि शासकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय गाडरवारा से शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत घर पर ही उन्होंने एसएससी की तैयारी की और इसमें किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं की। इस सफलता में विशेष रुप से छात्र की माता श्रीमती अंजना कुशवाहा का हाथ है एवं पिता जी का सहयोग है। शिक्षक हल्के वीर ने इसे बड़ी सफलता माना और ऐसे विद्यार्थी जो विभिन्न प्रकार की कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक प्रेरणादायी तथ्य है। जिला समन्वयक श्री सिराज अहमद सिद्दीकी की टीम एवं उपस्थित लोगों ने छात्र को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना प्रदान की परिवार को शुभकामनाएं दी। जब छात्र के पिता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समीपी ग्राम चिर्रिया से 13 वर्ष पूर्व हम लोग गाडरवारा के निरंजन वार्ड में रहने लगे और बहुत गरीबी में संसाधन जुटाते हुए बच्चों को पढ़ाया लिखाया है। ब्लॉक समन्वयक श्री पटेल ने यह महसूस किया कि जहां एक और विद्यार्थी समस्त संसाधनों के होते हुए भी वह मुकाम हासिल नहीं कर पाते जो इस विद्यार्थी ने संसाधन विहीन रहते हुए एसएससी की परीक्षा मैं ऑल इंडिया लेवल पर 3324 रैंक प्राप्त की है ।

Tags :

जरूरी खबरें