: गाडरवारा, नाली निर्माण कार्य का नपा.अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने भूमि पूजन किया
Wed, Mar 15, 2023
गाडरवारा । शास्त्री वार्ड चुंगी नाके पर डॉक्टर परेश जैन से लेकर काजी मोहल्ले से होते हुए लडईया नाले तक नाली निर्माण कार्य का आज नगरपालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा द्वारा भूमि पूजन किया गया ।जिसमें उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय, शास्त्री वार्ड पार्षद स्वस्थ विभाग सभापति शुभम सुनील राजपूत, पीडब्ल्यूडी विभाग के सभापति सुरेंद्र गुर्जर, सभापति सतीश कौरव, सम्माननीय उदय राव, वार्ड वासी एवं नगरपालिका के कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे।
: 8 वी के छात्र छात्राओं को दी विदाई
Tue, Mar 14, 2023
8 वी के छात्र छात्राओं को दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की शासकीय एकीकृत माद्यमिक शाला में कक्षा 8वी के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन से की गई। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों को विदाई में लेखन सामग्री प्रदान की गई ।कार्यक्रम में किशोर विश्वकर्मा ,श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव व अतिथि शिक्षक देवकिशन मेहरा उपस्थित रहे।
: रमसा एडीपीसी ने किया निरीक्षण
Tue, Mar 14, 2023
रमसा एडीपीसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी जी एस पटैल ने स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त शालेय परिसर, प्रयोगशाला , कक्षाओ का अवलोकन करने के उपरांत शालेय स्टाफ से चर्चा करते हुए कहा कि कन्या नवीन विद्यालय का चयन पीएम श्री विद्यालय के लिए किया गया है ये अत्यंत प्रसन्नता की बात है साथ ही अब शिक्षको की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी । उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सभी शिक्षक महती भूमिका का निर्वाहन करें। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, शिक्षक चन्द्रकांत साहू आदि उपस्थित रहे।