: नरसिंहपुर, जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की एवं साधारण सभा बैठक 24 मार्च को
Mon, Mar 13, 2023
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 24 मार्च को
नरसिंहपुर, 13 मार्च 2023. जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 24 मार्च को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सरदार वल्लभ भाई पटैल सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में जिला पंचायत के आय- व्यय पर चर्चा होगी और पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा।
जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 24 मार्च को
नरसिंहपुर, 13 मार्च 2023. जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 24 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सरदार वल्लभ भाई पटैल सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में 15 वां वित्त की कार्य योजना पर चर्चा होगी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा की जायेगी।
: समिति के प्रयास से मिली दिव्यांग को व्हीलचेयर
Mon, Mar 13, 2023
समिति के प्रयास से मिली दिव्यांग को व्हीलचेयरअमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति के प्रयास से दिव्यांग भूपेन्द्र श्रीवास को सामाजिक न्यायनिःशक्त जन कल्याण विभाग नरसिंगपुर की उप संचालक श्रीमती अंजना त्रिपाठी को दिव्यांग को हो रही चलने की परेशानियों को लेकर आवेदन दिया गया जिसमें संचालन महोदया ने दिव्यांग के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हए दिव्यांग भूपेंद्र श्रीवास को दिव्यांग पुनर्वास नरसिंगपुर के द्वारा व्हीलचेयर प्रदान कराई गई इस पूरी प्रक्रिया में अमन सद्भावना समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश रजक जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद चौकसे मनीष कुशवाहा ,राजेन्द्र सोनी(प्रशासनिक अधिकार) ,धनजंय पटेल (फिजियोथेरेपिस्ट )नेशनल एल्डर हेल्पलाइन 14567 के (एफ आर ओ) मोहन बर्मन का विशेष सहयोग रहा।
: कलेक्टर अरविंद दुबे ने प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी रामचंद्र तिवारी को किया निलंबित
Mon, Mar 13, 2023
कलेक्टर अरविंद दुबे ने प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी रामचंद्र तिवारी को किया निलंबितरायसेन। लाड़ली बहना योजना के संबंध में 11 मार्च को आयोजित वीडियो कॉफ्रेंस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यो के निर्वहन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा उदयपुरा जनपद पंचायत के प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी रामचंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उदयपुरा विधानसभा अंतर्गत हितग्राहियों का चयन एवं हितलाभ वितरण हेतु बनाए गए नोडल अधिकारी रामचंद्र तिवारी के विधानसभा सत्र और हितलाभ वितरण कार्यक्रम अवधि में अवकाश पर होने के कारण कार्यालयीन कार्यो के साथ ही लाड़ली बहना योजना सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। तिवारी का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है तथा गंभीर कदाचरण की श्रेणी में है। तिवारी को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत बाड़ी नियत किया गया है।