: कन्या शाला में त्रिवेणी ब्यौहार को दी विदाई
Tue, Feb 28, 2023
कन्या शाला में त्रिवेणी ब्यौहार को दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में उद्योग शिक्षक श्रीमती त्रिवेणी ब्यौहार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शाला के शिक्षको ने उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम में प्राचार्य अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या सहित शिक्षको ने श्रीमती ब्यौहार द्वारा शाला विकास में दिये गए योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में श्रीमती ब्यौहार ने विद्यालय को कूलर भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना दुबे ने किया। कार्यक्रम में पीएस पटैल, साधना श्रीवास्तव, अल्पना नाहर, मंजुला शर्मा, राजेश साहू, एसएन उपाध्याय, कनछेदी धानक, सुशील मेहरा सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
: बगदरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित
Tue, Feb 28, 2023
बगदरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजितगाडरवारा। बीते मंगलवार को समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता के सार्थक प्रयासों से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें बगदरा एवं सांगई के माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं ने सहभागिता करते हुए परावर्तन के नियम, चुम्बक के सिद्धांत, गुरुत्वाकर्षण बल, सोखता टैंक , द्रव्य पदार्थो से जुड़े मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बीटीआई स्कूल गाडरवारा से रसायन शास्त्र विभाग के उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के के राजौरिया, सांगई से माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनसे मॉडलों के विषय मे जानकारी ली। इस अवसर पर के के राजौरिया ने छात्र छात्राओं को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उपयोगी जानकारी दी। मेले के द्वितीय सत्र में साईंखेड़ा बीएसी संदीप स्थापक ,जनशिक्षक अपसार खान ने भी विज्ञान मॉडल प्रदर्शित कर रहे छात्र छात्राओं से चर्चा करते हुए उनके मॉडलों के विषय मे जानकारी ली। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक राजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मेले में प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, अनिल पटैल,प्रकाश नामदेव मदनगोपाल चौधरी सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे
: विनोद अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति के बने प्रदेश मिडिया प्रभारी
Mon, Feb 27, 2023
विनोद बने प्रदेश मिडिया प्रभारीविगत दिवस अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश कि अध्यक्ष श्रीमति रेवती खांडेकर द्वारा नरसिंहपुर जिले के समाजसेवी दिव्यांगजन की आवाज उठाने वाले पत्रकार विनोद चौकसे को समिति के प्रदेश मिडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया। अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रेवती खांडेकर प्रदेश कार्यक्रम समन्व्यक् श्रीमति लक्ष्मी मोरे प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश रजक ज़िला अध्यक्ष कुलदीप रजक ज़िला उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा सहित जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ,नागरिकों, पत्रकारों शुभचिंतकों ने प्रदेश मिडिया प्रभारी बनाये जाने पर विनोद चौकसे को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।