: किसान सभा की बैठक संपन्न
Sun, Feb 26, 2023
किसान सभा की बैठक संपन्न
रेत के ओवर लोड डंफर से उखड़े रोड का मुद्दा रहा प्रमुख
बिकासखंड साईखेड़ा के ग्राम डुंगरिया में लखनलाल पाली की अध्यक्षता में तहसील अध्यक्ष जगदीश पटेल ,महासचिव करनसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष लीलाधर वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, दीपक वर्मा, देवेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में किसान सभा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा जो देश का पहला किसान संगठन है और आज देश के कोने कोने में मोजूद है जिसे संयुक्त किसान मोर्चा में शमिल 500से अधिक संगठनों के बीच हर क्षेत्र में मोजूद है, बाकी किसान संगठन कहीं है तो कहीं हैं ही नहीं। किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में 1936को गठन हुआ जो आज किसानो के वास्तविक सवालों पर देश भर में संघर्ष रत है।
आज किसान सभा किसानो के अलावा हर वर्ग के लिए संघर्ष कर रही है, अखिल भारतीय स्तर की समस्याओ के अलावा स्थानिय शोषण दमन के खिलाफ डटकर मुकाबला करते हुए जीत हासिल कर रहे हैं और धर्म जाति संप्रदाय ऊंच नीच के नाम पर बांटने बालों को बेनकाब करते हुए असली मुद्दों पर संघर्ष जारी है।
बैठक में प्रमुख मुद्दा रेत माफिया द्वारा ओवर लोड डंफर से रोड को गड्डे में तब्दील होने से चलने लायक नहीं छोड़ा, रोड का निमार्ण एवं ओवरलोड वाहनों पर पूर्णतः रोक लगाए जाने संघर्ष का निर्णय लिया इसमें प्रभावित ग्रामों में संपर्क कर आंदोलन किए जाने सहमति बनाई गई।
राशन दुकानों द्वारा 1रु प्रति किलो की लूट और पर्ची न निकाले जाने पर उच्चाधिकारियों से बात की उनके आदेश पर सेल्समैन द्वारा अगले दिन से पर्ची निकलने और केवल नमक का 1रु लेकर मिलने वाले खादयन फ्री में देने का फोन पर कहा गया और आगे कोई शिकायत न होने का भरोसा दिया गया।
बैठक में राशन दुकान में खाद्यान्न पर जो फ्री में मिलता है 1रु प्रति किलो लिया जा रहा है, पर्ची नही दी जा रही, मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसर नहीं मिल रहा, गरीबों को आवास नहीं मिले, किसान सम्मान निधि बहुत से किसानो को नहीं मिल रही, पेंशन गरीबों को नही मिल रही, राशन कार्ड नहीं है, रोड नाली की समस्या है, बिजली समस्या बनी रहती है, शमशान से लेकर गौ शाला एवं शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जे कर फसल लहलहा रही हैं, शासकीय नलकूपों का उपयोग निजी सिंचाई में हो रहे हैं, गौ शाला समूह को दिया जाना चाहिए, मजदूरों को लगाया गया है जो उनकी देखरेख सही नहीं कर रहे हैं।
अनेक समस्याओं को बैठक में ग्रामीणो ने नोट करते हुए किसान सभा की सदस्यता ग्रहण कर एक ग्राम कमेटी का गठन किया और आगामी समय में जनसमस्याओं को लेकर कार्यवाही करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया।
किसान सभा इकाई डुंगरिया का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमे अध्यक्ष लखनलाल पाली , उपाध्यक्ष महरबान सिंह दद्दा, एवं शंभूदयाल दुबे, सचिव हरनाम सिंह कुशवाहा, सहसचिव कमलेश विश्वकर्मा एवं जगदीश अहिरवार एवं कार्यकारणी सदस्य बसंत वर्मा, हल्के भैया मेहरा, शोभाराम ठाकुर सुनील ठाकुर हल्के कुशवाहा, अमित ठाकुर, राजेश ठाकुर आशीष ठाकुर विष्णू दद्दा चंद्रभान दद्दा, राजेश ठाकुर धन्नलाल ठाकुर को चुना गया है। इनके अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में लोगों ने आशंका जताई है कि जो लोग अवैध कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ़ आवाज उठाने पर हमे डराया धमकाया जा सकता है, इस पर सभी ने एक राय बनाई की किसी एक को भी धमकाने की कोशिश की तो सभी मिलकर संबेधानिक रूप से न्याय पाने संघर्ष करेंगे।
बैठक के उपरांत सभी लोगों ने शमशान घाट, एवं गौ शाला का भ्रमण किया जिसमें ग्रामीणों ने बताया जो चने गेहूं गन्ना बरसीं की फसल दिख रही है शासकीय जगह में है अवैध कब्ज़ा कर खेती की जा रही है,, कार्यवाही हेतु बैठक कर निर्णय लिया जायेगा।
सभी किसान मजदूरों ने शोषण अन्याय अत्याचार के खिलाफ़ आवाज उठाते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
जिला कमेटी की ओर से न्वनिर्बाचित डुंगरिया किसान सभा इकाई को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
: गाडरवारा, दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह संपन्न
Sun, Feb 26, 2023
दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह संपन्न
गाडरवारा।क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शनि मंदिर के पास साईं धाम कॉलोनी मैं दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह रविवार को संपन्न हुआ
कार्यक्रम में ये रहे अतिथि
स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज अध्यक्ष गोपालन गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल, पुष्पेंद्र कुमार यादव असिस्टेंट सॉलीसीटर जनरल उच्च न्यायालय जबलपुर, श्रीमती सुनीता पटेल विधायक गाडरवारा, शिवाकांत मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा, महंत बालक दास जी महाराज श्री देव राम जानकी खिरका मंदिर, गोविंद सिंह पटेल, श्रीमती साधना स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा, कु शैलेंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार, हरिओम चौधरी वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती सुमन लता राजपूत, मुकेश जैन, अशोक भार्गव।कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहे अतिथियों एवं आमंत्रित जनों का स्वागत दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ठाकुर प्रशांत सिंह राजपूत, चेयरमैन श्रीमती राखी राजपूत, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने किया, कार्यक्रम की शुरुआत पूजन अर्चन के बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, स्कूल के बच्चों द्वारा हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया राम कथा का मंचन देखकर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज द्वारा अपना एक माह का मानदेय उक्त नृत्य नाटिका करने वाले छात्रों को प्रदान कर दिया । स्वागत भाषण ठाकुर प्रशांत सिंह राजपूत, श्रीमती राखी राजपूत ने प्रस्तुत किया, मौजूद अतिथियों द्वारा फीता काटकर दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया,कार्यक्रम का सफल संचालन रमन मेहरा एवं श्रीमती कल्पना पटेल ने किया, एवं आभार प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी नंदी ने किया, सभी अतिथियों को संस्था द्वारा ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे एवं नगर के समाजसेवी प्रबुद्ध जनों वा पत्रकारों की भी उपस्थिति रही ।इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, समाजसेवी, एडवोकेट, व्यापारी, स्कूलों के संचालक, शिक्षक शिक्षिकाएं, पत्रकार गण, गणमान्य जन, बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
: सिहोरा जिला आंदोलन में कूंदी 11 ग्रामपंचायतें, दिया लिखित समर्थन,मऊगंज के जिला बनने की खबर से आंदोलनकारियों में हलचल
Sun, Feb 26, 2023
सिहोरा जिला आंदोलन में कूंदी 11 ग्रामपंचायतें, दिया लिखित समर्थन,मऊगंज के जिला बनने की खबर से आंदोलनकारियों में हलचल
सिहोरा
:- सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति को अब सिहोरा की ग्यारह ग्राम पंचायतों का भी साथ मिल गया है।अपने धरना प्रदर्शन के 73 वें रविवार समिति ने सिहोरा की ग्राम पंचायतों से समर्थन का आह्वान करते हुए एक बैठक बुलाई थी जिसमें इन ग्यारह ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पहुँच अपना लिखित समर्थन दिया।वही आगामी 4 मार्च को रीवा के मऊगंज को प्रदेश का 73 वाँ जिला बनाए जाने की खबर सामने आने पर समिति ने चेतावनी दी कि प्रदेश में अब जब भी नया जिला बनेगा सिहोरा उसमें शामिल न रहा तो सरकार को इसके भयंकर परिणाम भोगने होंगे।
इन ग्राम पंचायतों का मिला साथ:
- लक्ष्य जिला सिहोरा के साथ रमखिरिया,प्रतापपुर,जुनवानी,घाटसिमरिया,शैलवारा, फनवानी, खभरा,पड़रिया कला,कुम्हि सतधारा,घुघरी कला,अगरिया सहित कुल ग्यारह ग्राम पंचायत के सरपंचों ने लिखित समर्थन देकर आश्वाशन दिया की वे सभी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर लक्ष्य तक साथ चलेंगे
नया जिला हो तो सिहोरा भी हो:
- रविवार के समाचार पत्रों में रीवा के मऊगंज के प्रदेश के 53 वें जिले बनने की खबर की अटकलों के सामने आने पर समिति ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से सिहोरा जिला बनने को स्थगित रखना और लगातार नए जिले बनाते जाना सिहोरा का अपमान है।पिछले डेढ़ वर्ष से लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष जिला की बात रखी जा रही है पर शायद लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार हिंसक और अप्रिय स्थिति आने पर ही कुछ सुनने को राजी होगी।समिति ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि सिहोरा जिला की उपेक्षा पुनः की गई तो आने वाले प्रदर्शन उग्र होंगे।
9 अप्रैल को जंगी प्रदर्शन
:- समिति ने दावा किया कि आगामी 9 अप्रैल को सिहोरा,मझौली,ढीमरखेड़ा और बहोरीबंद के हजारों लोग अरुणाभ घोष स्टेडियम में एकत्र होंगे।जहाँ से आमसभा के बाद विशाल जंगी रैली निकाली जाएगी।रविवार को आयोजित बैठक में डॉ संजीव बरकड़े सरपंच जानकी बाई, सुजीत कोरी,कपिल देव कोरी,शिवकुमार पटेल,विनय पटेल,मिथलेश बाई, प्रदीप चौबे,मोहन मिश्रा,मूलचंद चौधरी,मनीषा नंदलाल,अखिलेश बाई और आम आदमी पार्टी के संतोष वर्मा के साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
अनिल जैन सिहोरा