: बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी जानकारी
Mon, Feb 27, 2023
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी जानकारीगाडरवारा। गत दिवस चीचली की शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास में 83 छात्र छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डॉ नीलेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पटैल ने मौसम परिवर्तन से होने वाले संक्रमण की जानकारी देते हुए उससे बचने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानपाठक अमरावती श्रीवास, ज्योति सोनी , वंदना जायसवाल , प्रमिला प्रजापति एवं शाला के बच्चे उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, बीपीएमयू बैठक संपन्न
Mon, Feb 27, 2023
बीपीएमयू बैठक संपन्नगाडरवारा। विगत दिवस चीचली में विकासखंड परियोजना प्रबंधन इकाई (बी पी एम यू मीटिंग ) संपन्न हुई । उक्त बैठक में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल ने कक्षा 5 वी/8 वी की वार्षिक मूल्यांकन की तैयारी , एम शिक्षा मित्र ऐप पर छात्रों एवम शिक्षकों की उपस्थिति , टेबलेट क्रय की समीक्षा , आईवीआरएस पोर्टल पर एमडीएम मैसेज , यू डाइज पोर्टल पर छात्र प्रोफाइल अपडेशन , आदि बिंदुओं पर निर्देश दिए। उक्त बैठक में बीएसी अरुण दुबे , एमआईएस दीपक श्रीवास्तव, जनशिक्षक अनूप पालीवाल , अजय नामदेव, संजय सोनी , सहित विकासखंड नवभारत साक्षरता अकादमिक सह समन्वयक लेखराम गौतम , संकुल सह समन्वयक सत्यम ताम्रकार , हरिओम स्थापक , नेतराम कौरव, अजेस कुमरे, दिलीप राजगोंड ,कैलाश कहार की उपस्थिति रही।
: विप्र कुल शिरोमणि भारत के महान शहीद पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर विनम्र शृद्धाजंलि,(दोहे)
Mon, Feb 27, 2023
विप्र कुल शिरोमणि भारत के महान शहीद पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर विनम्र शृद्धाजंलि।
चंद्रशेखर आज़ाद (दोहे )
सुशील शर्मा
जन्म भाभरा में हुआ ,जगरानी थीं मात।पंडित सीताराम घर ,जन्मा चंद्र प्रभात। भील बालकों संग में ,पला बढ़ा था वीर।शेरों के सँग खेल कर ,खूब चलाए तीर। जलियाँवाला बाग में ,हुआ घोर संहार।भारत के हर युवा का ,शस्त्र क्रांति आधार। असहयोग का जब हुआ ,बापू का फरमान।सड़कों पर थे सब युवा ,मन संकल्प महान। गिरफ्तार शेखर हुए ,आंदोलन का दौर।पंद्रह बेंत शरीर पर ,मिली सजा सिरमौर। बेंत पड़े जब पीठ पर ,शेखर करे किलोल।भारत माता हो अमर ,बस निकले मुख बोल। लाला का बदला लिया ,कर सांडर को ढेर।राजगुरु शेखर भगत ,थे भारत के शेर। केंद्र सभा में बम चले ,हुआ विकट विस्फोट।बटुकेश्वर श्री दत्त सँग ,करी भगत ने चोट। भगत ,दत्त को जब मिला ,फाँसी का फरमान।हँसते हँसते दे दिया,सर्वश्रेष्ठ बलिदान। करें मंत्रणा पार्क में ,बैठे थे आज़ाद।बाबर ने आकर किया ,गोली से संवाद। अंतिम दम तक वो लड़े ,बची नहीं उम्मीद।खुद को गोली मार कर ,शेखर हुए शहीद। सत्ताइस थी फरवरी ,सन इकतीस सुधन्य।अंतिम यात्रा पर गए ,शेखर रत्न अनन्य।