Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: करेली,हरिहारात्मक महामहोत्सव नगर करेली बस्ती में पुरुषोत्तम मास के पुनीत पावन पर्व पर सवा लाख रुद्री निर्माण एवं भागवत कथा का हो रहा आयोजन,आज होगा रूक्मणी विवाह

Aditi News Team

Tue, Aug 8, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली करेली,हरिहारात्मक महामहोत्सव नगर करेली बस्ती में पुरुषोत्तम मास के पुनीत पावन पर्व पर सवा लाख रुद्री निर्माण एवं भागवत कथा का हो रहा आयोजन,आज होगा रूक्मणी विवाह l करेली बस्ती में नर्मदा सेवा संस्थान धर्मादाव ट्रस्ट एवं समस्त नगरवासियों सहयोग से 3 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक रुद्री निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है आज के पंचम दिवस में सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से रुद्री निर्माण कर 11 बजे रुद्राभिषेक किया गया उसके बाद रुद्राक्ष वितरण किया गया इसी तारतम्य में दोपहर 2 बजे से श्री मदभागवत कथा का आयोजन कथा वाचक श्रध्येय अभिराम दास जी महाराज(अंकित जी शास्त्री) श्रीधाम वृंदावन (करेली) के द्वारा किया जा रहा है आज श्री मदभागवत कथा के पंचम दिवस में भगवान की बाल लीलाओ के साथ मे माखन चोरी लीला के साथ मे शरद ऋतु एवं रेणु गीत का वर्णन किया गया इसी क्रम में आज सोमवार के उपलक्ष्य में पार्थिव पूजन का महत्ब बताया और कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि जो भगवान को भाव से मन लगता है तो वह भगवान के पास जाता है संसार को नचाने वाला को यशोदा नचा रही है l मनुष्य जव अभिमान में रहता है l तो वह भगवान से दूर हो जाता है l मनुष्य के अनेक प्रकार के संकल्पों की पूर्ति होती है विशेषकर कलयुग में इसका विशेष महत्व है सबसे पहले इस पार्थिव पूजन को भगवान श्री राम ने प्रारम्भ किया लंका कूच करने के पहले प्रारम्भ किया अतः जो पार्थिव लिंग बनाकर विधिवत पूजन करता है वह दस हज़ार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है एवं शिवपुराण में लिखित है पार्थिव पूजन सभी दुखो को दूर करके सभी मनोकामनाओ को पूर्ण करता है इसी के साथ मे गोवर्धन पूजन एवं 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया काशी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शाकिल्य एवं उनके समस्त वैदिक सहयोगी वैदिक ब्राम्हण के द्वारा ये कार्य सम्पादित किया जा रहा है l कथा का श्रवण करने के लिए कोदूलाल बनवारी ,संतोष रघुवंशी,आत्मा राम शर्मा ,मुकेश रघुवंशी ,सुरेंद्र रघुवंशी आदि पहुंच रहे है l मंगलवार को रूक्मणी विवाह किया जायेगा l

Tags :

जरूरी खबरें