Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: करेली, विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा निकाली गई

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा निकाली गई करेली। पिछले सात वर्षो से विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा निकाली जाती रही है l पुनः इस बर्ष भी बड़े धूमधाम से  21 अगस्त सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली कांबड़ पैदल यात्रा सतधारा बरमान घाट से प्रारंभ होकर 16 किलोमीटर पैदल चलकर बम बम भोले ,हर हर महादेव के जय घोष के साथ मनोकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान भोलेनाथ मनोकामेश्वर महादेवको पवित्र कावड़ का नर्मदा जल अर्पित किया गया l यह यात्रा सुबह 6.30 से 8 बजे से यात्रा कमानिया गेट के सामने  मंदिर से बसों के द्वारा सतधारा घाट गई ।सभी हजारों कावंडियो ने एक साथ संकल्प लेकर यात्रा आरंभ की। इस यात्रा में मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही l यात्रा करेली में आकर श्री मनोकामेश्वर महादेव को जल अर्पित किया । जल अर्पित कर भंडारा प्रसादी गांधी भवन करेली किया l यह यात्रा श्री रूद्र सेना समिति करेली के तत्वाधान में निकाली गई l जल अभिषेक चढ़ाने की व्यवस्था प्रेस परिषद करेली के पदाधिकारी ,सदस्यो के द्वारा की गई l पुलिस थाना करेली का भी सहयोग रहा l  

Tags :

जरूरी खबरें