Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: कुंडलपुर, तीन आचार्य संघों की कुंडलपुर में हुई भव्य अगवानी

Aditi News Team

Fri, Mar 3, 2023
तीन आचार्य संघों की कुंडलपुर में हुई भव्य अगवानी कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री विभवसागर जी महाराज ,आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर की पावन धरा पर मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ कमेटी के अन्य पदाधिकारी सदस्य, जैन समाज कुंडलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रावक, उपस्थित तीर्थयात्री एवं कर्मचारी स्टाफ कुंडलपुर ने आचार्य संघ की भव्य अगवानी की एवं पाद प्रक्षालन किया। आचार्य संघ सीधे पहाड़ी पर स्थित पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंचा जहां पर पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन, विधान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समस्त आचार्य संघ ने निर्माणाधीन पूज्य बड़े बाबा के मंदिर का अवलोकन किया।

Tags :

जरूरी खबरें