Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

: कृष्णगोपाल पलोड़ (गोपाल टेंट हाउस)द्वारा मथुरा,वृंदावन में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन

Aditi News Team

Tue, Nov 9, 2021

वृन्दावन । गाडरवारा माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी भाई कृष्णगोपाल पलोड़ के सौजन्य से वल्लभ वैष्णव सम्प्रदाय मार्ग के तहत तीन दिवसीय धर्ममय आंनद दायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कृष्ण लीला स्थलों मे वृन्दावन ,जतीपुरा , बरसाना और यमुना तट पर चुनरी उत्सव , गिरिराज जी की परिक्रमा सहित अनेक मनोरथ उत्साह और उमंग के साथ सैकड़ों वैष्णव जनो के साथ पुरे किये गये । उल्लेखनीय है कि कृष्णगोपाल पलोड़ ने नगर के वैष्णवजनो को आंमत्रित कर साथ लेकर गये थे जिनकी संख्या लगभग एक सौ पचास के लगभग है । सभी के आवास नाश्ता भोजन प्रसाद आदि की व्यवस्था भी गोपाल भाई के व्दारा की गई । इस तरह का आयोजन गाडरवारा नगर के किसी व्यक्ति के व्दारा व्यापक तरीके से कराया गया यह धार्मिक आयोजन पहला ही है ,जो निजी तौर पर आत्मीयता के साथ किया गया । वहीं दूसरी ओर यह भी उल्लेखनीय है कि गोपाल भाई टेन्ट हाऊस वालो ने इसके पहले आदरणीय कमल किशोर जी नागर की चिरस्मरणीय भागवतजी कथा व तुलसी विवाह का भव्य धार्मिक कार्यों को उत्साहित रुप से कराये जा चुके हैं । वैसे भी उदार, मानव सेवा से ओतप्रोत., सरल व धर्मानुरागी स्वभाव के धनी होने के नाते वे समाज के विभिन्न वर्गों के विविध कार्यो मे अपना योगदान करते रहते हैं ।
इस आयोजन की सफलता के लिए गोपाल पलोड ने सभी सहयात्री धर्मावलंबियों के प्रति विश्वास के साथ कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की आकांक्षा व्यक्त की है ।

Tags :

जरूरी खबरें