Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: गाडरवारा,खकरिया वालों के मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Nov 14, 2021

गाडरवारा। त्रिवेदी कॉलोनी स्थित दादा खकरिया वालों के मंदिर में दिनांक 13 नवंबर से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हो रहा है। द्वितीय दिवस की कथा का वाचन करते हुए पंडित स्वामी विश्वनाथ शास्त्री भगवान शुकदेव के जन्म की कथा और भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती जी की के अनेक जन्मों की कथा का कारण बताया महर्षि वेदव्यास ने अपने पुत्र शुकदेव को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाई जिन्होंने बाद में इसी कथा को महाराज परीक्षित को सुनाई है।आगे शास्त्री जी ने कहा कि मनुष्य स्वयं के दुःख से दुःखी नहीं है बल्कि दूसरे के सुख को देखकर दुखी है। इस संगीतमय कथा का दिनांक 19 नवंबर पूर्णिमा को समापन होगा ।आयोजक पं उमेश द्विवेदी तथा दद्दा परिवार ने समस्त धर्मप्रेमियों से पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें