Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: गाडरवारा, ताज कृपा दरबार में झंडावंदन सम्पन्न

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
ताज कृपा दरबार में झंडावंदन सम्पन्न गाडरवारा । स्थानीय सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार में संस्थापक मकसूद अहमद नासिर मासाब व्दारा स्थापित परम्परा अनुसार मोहर्रम की पांच तारीख को आदरणीय प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा के कर कमलों से सरकार ताजुल औलिया, दादा जी केशवानंद जी धुनी वाले, सिध्द साब व कर्बला वालो की शान में झंडा वंदन किया गया । कार्यक्रम के व्दितीय चरण में परमहंस सतो दादा धूनी वालो, गजानन महाराज शेगांव, शिर्डी के साई बाबा, रामकृष्ण परमहंस, ताजुल औलिया व देश के प्रसिद्ध बाबन संतो की फूल माला, सेहरा, चंदन, इत्र व प्रसाद पेश किया गया । इस अवसर पर ताज दरबार बाकी के एक अन्यन सहयोगी श्री नारायण जी गिरी, शोभापुर से राजेंद्र साहु, बरेली से प्रहलाद चौरसिया, महेश नेमा, प्रधान अर्चक टनटू दादा, अशोक मोलासरिया,एम एस मेहरा, बड़े बाबू परषोतमदास पलोड, विमलेश प्रजापति, हेमन्त परचानी, मोहित सोनी, मुलायम सिंह केवट, सगीर भाईजान, रामकृष्ण सेन, श्रीमती कामिनी निगम और अनेक श्रृध्दालू , इस अवसर पर उपस्थित थे और सभी ने शांति, सौहार्द, समृद्धि, भाई चारे के लिए प्रार्थना की गई , अंत में भाऊसाहब ने सभी को प्रसाद वितरित किया गया ।इस कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें