Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: गाडरवारा, नगर महारानी खेरापति दरबार में 15 दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव संपन्न

Aditi News Team

Thu, Apr 6, 2023
नगर महारानी खेरापति दरबार में 15 दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव संपन्न https://youtu.be/vehOx3WEi5A गाडरवारा ।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता खेरापति दरबार में चैत्र नवरात्रि उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें नवरात्रि की सप्तमी से मां दुर्गा की प्रतिमा एवं 51 घट और कलश की स्थापना की गई साथ ही मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की गई जिनका विसर्जन बड़ी धूमधाम शहनाई ढोल बैंड और डीजे के साथ संपन्न किया गया। खेरापति माता मंदिर से झोरे मोहल्ला होते हुए राम मंदिर विसर्जन यात्रा पहुंची जिसमें मां काली के रूप में सजी हुई देवियों ने भक्तभजन गायन के साथ नृत्य किया गया । विसर्जन यात्रा झंडा चौक से होते हुए चौकी और छिढाव  घाट पर संपन्न हुई जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह नवरात्रि उत्सव लगभग 200 वर्षों से मनाया जा रहा है और उनकी परंपरागत रास्तों से विसर्जन यात्रा निकाली जाती रही है ,इसमें मुख्य वात है कि मुख्य बात यह है कि माता की प्रतिमा को विमान में सजाकर कंधों पर रखकर ले जाया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें