Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: गाडरवारा, श्री श्री वृंदावन गार्डन गाडरवारा में हुआ रुद्राभिषेक 

Aditi News Team

Sat, Jul 22, 2023
श्री श्री वृंदावन गार्डन गाडरवारा में हुआ रुद्राभिषेक  गाडरवारा !श्रावण मास में सृष्टि संचार के समस्त कार्यों को देवाधिदेव महादेव को सौंप कर, सृष्टि के पालक भगवान विष्णु चार माह की योग निंद्रा में विश्राम करते हैं। इस अवसर पर श्रावण माह में शिव आराधना का विशेष महत्व है! पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी के संकल्प से सावन में रुद्राभिषेक के आयोजन हेतु विशेष आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर से वैदिक आचार्यों सहित योग्यशिक्षक सहायकों का दल पूरे देश में यात्रा करते हैं। यह अभिषेक पूर्णतः वैदिक संस्कृति के आधार पर संपन्न होता है। जिसमें मंत्रोच्चार आचार्य व पारद शिवलिंग का अभिषेक शिक्षक करते हैं । शेष यजमान ध्यानस्थ हो कर अपने अंदर विराजमान शिवतत्व के प्रभाव को महसूस करते हैं। गुरु परम्परा, गणपति, माता दुर्गा की स्तुति उपरांत शिवजी की आराधना महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राष्टक स्तुति द्वारा होती है। इसी बीच शिक्षक जल, दूध दही शहद और अष्टगंध द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करते जाते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक आशीष भैया द्वारा इस पूजन पद्धति के उद्देश्य व फल का सूक्ष्म सारगर्भित विवरण दिया और आचार्य द्वारा दिव्य मन्त्रों का शुद्ध संस्कृत में स्पष्ट व लयबद्ध उच्चारण से वातावरण में दिव्यता और आनन्द का समावेश होता है। भजन, इस आयोजन का एक और प्रमुख हिस्सा है, जो हमारे जमाडा मंडल द्वारा प्रस्तुत किया गया , युवाचार्यों ने इस पक्ष में बहुत साधना की है जो उनके गायन में दिखाई देती है। आरती के उपरांत आदरणीय आशीष भैया द्वारा प्रसाद के साथ ब्लेसिंग देते हुए अनुष्ठान संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग गाडरवारा , एवं जमाडा के सदस्यों सहित अन्य धर्मानुरागी भी शामिल हुए! उक्त जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई !

Tags :

जरूरी खबरें