Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: गाडरवारा, 31 जुलाई दिन सोमवार को मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी शिव धाम गाड़रवारा तक निकलेगी विशाल सार्वजनिक कांवड यात्रा

Aditi News Team

Sat, Jul 29, 2023
31 जुलाई दिन सोमवार को मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी शिव धाम गाड़रवारा तक निकलेगी विशाल सार्वजनिक कांवड यात्रा चलो बुलावा आया है,डमरू घाटी वाले भोले बाबा ने कांवड लेकर बुलाया है गाड़रवारा । 31 जुलाई दिन सोमवार को भूल न जाना माँ नर्मदा का जल कांवड में जरूर लाना। बड़े ही हर्ष के साथ आप सभी को विदित किया जाता है कि भगवान त्रिकालदर्शी देवाधिदेव महादेव की असीम अनुकंपा एवं मां नर्मदा की तथा श्री राजराजेश्वरी के आशीर्वाद से शिव आराधना के पुण्य पर्व श्रावण मास के पावन अवसर पर मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान नर्मदेश्वर महादेव डमरू घाटी वाले भोले बाबा का भक्तिमय जलाभिषेक करने हेतु क्षेत्र के सभी शिव भक्तों के द्वारा विशाल सार्वजनिक कांवड़ यात्रा का आयोजन दिनांक 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को किया जा रहा है। यह सार्वजनिक कावड़ यात्रा मां नर्मदा के थरेरी घाट से प्रारंभ होकर बिछुआ, नरवारा लिलवानी , सुकरी कोडिया होते हुए शिव धाम डमरू घाटी पर पहुंचेगी । जहां शिवभक्त सभी कांवड़िया भगवान नर्मदेश्वर का पूजन अर्चन कर कांवड में लाए हुए पवित्र मां नर्मदा जल से मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक करेंगे। सार्वजनिक कांवड़ यात्रा के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भस्म रमैया उज्जैन वाले भी इस यात्रा में सम्मिलित होकर अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी शिव भक्तों से विनम्र आग्रह है कि 31 जुलाई को श्रावण मास के पवित्र सावन सोमवार के दिन सार्वजनिक कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस सार्वजनिक कावड़ यात्रा के संचालक भगवान भूतनाथ त्रिकालदर्शी स्वयंभू स्वयं है,एवं व्यवस्थापक में आप,हम ,सभी हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें