Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: नगर गौरव का आज नगर में होगा नगर प्रवेश,आचार्य विभव सागर जी महाराज आज हटा आयेगें

Aditi News Team

Sun, Mar 5, 2023
नगर गौरव का आज नगर में होगा नगर प्रवेश,आचार्य विभव सागर जी महाराज आज हटा आयेगें जो कभी नगर की गलियों में लुकाछिपी खेलते, साइकिल चलाते वही आज वैराग्‍य धारण कर आ रहे है हटा दमोह।वर्ष २०११ में नगर में ऐतिहासिक, गौरवशाली पंचकल्‍याणक कराने वाले जैन दिगम्‍बर संत आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज का २० पिछियों के साथ नगर में ०६ मार्च सोमवार मंगल प्रवेश हो रहा है।ज्ञातव्‍य हो कि इस आचार्य संघ में नगर के दो वैराग्‍यधारी भी है, नगर की गलियों में कभी साइकिल से इधर उधर दिखने वाले नितिन चुनु भैया जिन्‍होने अपनी युवा अवस्‍था में वैराग्‍य के मार्ग पर चल दिया था अब मुनिश्री शुद्दात्‍म सागर बनकर पहली बार नगर में आ रहे है, वही बिटिया प्रिया जिसने प्रारंभ से ही अपना जीवन आत्‍मकल्‍याण धर्म के लिए समर्पित कर दिया वही बिटिया आज आर्यिका श्री सिद्धमति के रूप में नगर में पधार रही है।आचार्य संघ का रविवार को दोपहर में कुण्‍डलपुर से मंगल बिहार हुआ, रात विश्राम रास्‍ते में होगा, सुबह ९ बजे हटा में मंगल प्रवेश होगा, आचार्य संघ की अगवानी के लिए नगर की सकल जैन समाज के द्वारा सभी से पटेरा नाका पर पहुंचने की अपील की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें