Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Aditi News Team

Sat, Jun 24, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई l करेली- करेली में जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ स्वामी की शोभायात्रा बडे भाई बलभद्र व बहिन सुभद्रा के साथ राम मंदिर से निकाली गई। इस अवसर भी भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर को बड़े ही भव्य व आकर्षक तरीके से फूलों द्वारा सजाया गया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे व डीजे की धुन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाराती रथ के आगे आगे झूमते गाते हुए चल रहे थे।तथा संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती उतारी गई। इस उत्सव के आयोजन हेतु भक्तजनों द्वारा मंदिर सहित शहर के मुख्य मार्गों को ध्वज लगा कर नगर को बड़े ही भव्य व आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर जगत के पालनहार की एक झलक देखने को भक्त आतुर रहे। शोभायात्रा के बाद राम मंदिर में भव्य आरती और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया l

Tags :

जरूरी खबरें