Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम मंदिर में पूजा-अर्चना की

Aditi News Team

Tue, Nov 23, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक आज तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम (रंगनाथ स्वामी) मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा श्रीरंगम का चित्र भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विविध स्थापत्य कला का अलौकिक प्रमाण श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर भगवान विष्णु के 108 दिव्य देशम कहे जाने वाले क्षेत्रों में प्रथम माना जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि आज श्री रंगनाथ स्वामी जी के दर्शन एवं उनकी पूजा-अर्चना का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री चौहान आज प्रात: सपरिवार तमिलनाडु और महाराष्ट्र दौरे पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री चौहान जियार मठ से मदुरै जाएंगे और मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान रात्रि विश्राम मदुरै में ही करेंगे।

मुख्यमंत्री 24 नवंबर को मदुरै से प्रस्थान कर श्रीवेलीपुत्तुर जाएँगे। वहाँ दर्शन-पूजन कर गोंदिया, महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री गोंदिया से भोपाल रवाना होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें