Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम साली टांडा में गायत्री दीप महायज्ञ एवं 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ में हुए शामिल

Aditi News Team

Thu, Apr 13, 2023
मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम साली टांडा में गायत्री दीप महायज्ञ एवं 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भक्ति में विशेष शक्ति होती है और वह शक्ति, हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर ऊर्जावान कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। मनुष्य अपने व्यस्ततम जीवन में से कुछ समय निकाल कर अपने अंतर्मन की आवाज को भी सुने। अंतर्मन की आवाज सुनने के लिए योग साधना एवं ध्यान का सहारा लिया जा सकता है। ध्यान करने से जहाँ हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है, वहीं हम दूसरों के लिए कुछ विशेष कार्य करने के लिए भी प्रेरित होते हैं। अगर हम मनुष्य जीवन में आए हैं तो दूसरों के लिए ऐसा कुछ कर जाए, जो हमारे जाने के बाद भी याद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बड़वानी जिले के ग्राम साली टांडा में गायत्री दीप महायज्ञ एवं 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ग्राम साली टांडा में गायत्री परिवार के संस्थापक स्व. डेमनिया भाई की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और डेमनिया भाई की पत्नी श्रीमती कुमायड़ी दीदी एवं रूपसिंग बाबा का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गायत्री परिवार द्वारा ग्राम साली टांडा सहित आसपास के ग्रामों में व्यसन मुक्ति के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शराब के सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटी बचाओ अभियान में उन जनजातीय भाइयों को प्रणाम किया जो बेटा एवं बेटी में भेदभाव नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की मांग पर डेमनिया भाई की समाधि-स्थल पर स्मारक बनाने या सामुदायिक भवन बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सर्वप्रथम प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा पर शीश नवाकर माता गायत्री के मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने दीप जला कर दीप महायज्ञ की शुरुआत की।

इस दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुख्यमंत्री को माँ नर्मदा का जल, रुद्राक्ष की माला, गुरूदेव द्वारा बनाया गया माता गायत्री का चित्र, डेमनिया बाबा एवं गुरुदेव का संयुक्त चित्र तथा जनजातीय संस्कृति की पहचान तीर-कमान भेंट किये। डॉ. चिन्मय पंड्या ने गायत्री महामंत्र का उच्चारण कर मंत्र का महत्व बताया।

Tags :

जरूरी खबरें