Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का कुंडलपुर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Mon, Jun 19, 2023
मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का कुंडलपुर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रवर्तक पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पूज्य आर्यिका रत्न श्री तपोमति माताजी ससंघ, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, नेमचंद बजाज, अशोक सराफ पुरुषोत्तम, अखिलेश फट्टा, अमित त्यागी ,सुरेंद्र सराफ आदि कमेटी पदाधिकारी सदस्य, स्टाफ कुंडलपुर ,ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी, श्रावक, श्रावका, उपस्थित यात्री गणों द्वारा भव्य मंगल अगवानी की गई। मुनि संघ सीधे बड़े बाबा मंदिर पहुंचा। जहां पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए ।बड़े बाबा मंदिर का अवलोकन किया । आर्यिका संघ ने मुनि संघ की परिक्रमा की। मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहार चर्या कुंडलपुर में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें