Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा 

Aditi News Team

Thu, Aug 10, 2023
संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा https://youtu.be/umnUGIov7bE गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर बीते गुरुवार से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। कथा की शुरुआत के पूर्व श्रीदेव राधावल्लभ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करती हुई श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र एवं सिर पर लाल पगड़ी पहने हुए कलश को रखे हुए थी। कलश यात्रा में पंडित कमलेश भार्गव एवं श्रीमती कुसुम भार्गव सिर पर श्रीमद भागवत रखकर आगे चल रहे थे। कलश यात्रा का भव्य स्वागत जगह जगह किया गया। विदित हो कि 16 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से भागवत कथा में कथाव्यास पंडित अभिषेकाचार्य भार्गव के मुखारबिंद से एवं पंडित बालमुकुन्दाचार्य जी के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा के प्रवचन होंगे। श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर भक्त मंडल ने सभी क्षेत्रीय श्रद्धालुओ से श्रीमद भागवत कथा में उपस्तिथि की अपील की है। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें