Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: हटा दमोह,नगर के इतिहास में पहली बार तीन जैन आचार्य संघ का हुआ मिलन,गाजे बाजे के साथ हुई आचार्य संघ की अगवानी

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
नगर के इतिहास में पहली बार तीन जैन आचार्य संघ का हुआ मिलन,गाजे बाजे के साथ हुई आचार्य संघ की अगवानी https://youtu.be/sga7EC5V4B0 हटा दमोह। बुन्‍देलखंड की उपकाशी, धर्मपरायण हटा नगरी में शनिवार की सुबह जैन संतो की अगवानी हुई, नगर में आचार्य विभव सागर, आचार्य जय सागर पूर्व से ही ससंघ हटा में है, आज कुण्‍डलपुर से विहार करते हुए आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज का ससंघ आगमन हुआ, आचार्य श्री की अगवानी के लिए दोनो आचार्य संघ पटेरा नाका पुहंचे जहां पटेरा तिराहा पर तीनों आचार्य संघ का मिलन हुआ, मिलन के इन क्षणों के सैकडों लोग साक्षी बने। नगर के कांग्रेसी नेता प्रदीप खटीक ने तीनों आचार्य श्री को श्रीफल भेंट करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्‍त किया, साथ ही कहा कि जैन संतो की गरिमा के अनुरूप ही नगर के विकास कार्य किये जा रहे है, सौभाग्‍य है कि हटा नगर कुण्‍डलपुर जैसे विश्‍व प्रसिद्ध तीर्थ के रास्‍ते में यह नगर है। तीनों आचार्य संघ भव्‍य शोभायात्रा जिसमें श्रावक हाथों में धर्मध्‍वजा लिये थे, नगर के मुख्‍यमार्गो से होते हुए श्री पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन बडा मंदिर पहुंचे, जगह जगह आचार्य श्री का पादप्रच्‍छालन किया गया, मंदिर कमेटी अध्‍यक्ष विवेक जैन ने सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

Tags :

जरूरी खबरें