Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: होशंगाबाद,कलेक्टर श्री सिंह ने की मां नर्मदा जयंती महोत्सव एवं महादेव मेले की तैयारियों की समीक्षा,अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के दिए निर्देश

Aditi News Team

Mon, Feb 15, 2021

होशंगाबाद। 18 एवं 19 फरवरी को मां नर्मदा जयंती महोत्सव एवं 3 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले महादेव मेले की तैयारियों की कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने मां नर्मदा जयंती महोत्सव की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व होशंगाबाद ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी होशंगाबाद एवं अन्य अधिकारियों  को दिए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने के निर्देश दिए।
   उन्होंने महादेव मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि चोरागढ़ सहित अन्य मंदिर पहुंच मार्गो पर टूट फुट मरम्मत योग्य कार्यों को चिन्हित कर शीघ्र सुधार कार्य किया जाना सुनिश्चित कराएं । उन्होंने सड़क विकास निगम के अधिकारियों को  पचमढ़ी जाने वाले मार्गो के शोल्डर की मरम्मत और मार्गो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाएं जाने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु पेयजल व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधाएं, बिजली व्यवस्था आदि समुचित तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित कराई जाए।
   बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर श्री जी पी माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें