Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: 23-24 एवं 25 मई को भगवान श्री गणेश की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह,4 मई को मनाई जाएगी नरसिंह जयंती,पूज्य शंकराचार्य जी का होगा आगमन

Aditi News Team

Sun, Apr 16, 2023
23-24 एवं 25 मई को भगवान श्री गणेश की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह,4 मई को मनाई जाएगी नरसिंह जयंती,पूज्य शंकराचार्य जी का होगा आगमन नरसिंहपुर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भगवान श्री नरसिंह मंदिर में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा समारोह 23 , 24 एवं 25 मई 2023 को होगा। तीन दिवसीय स्थापना प्राण प्रतिष्ठा परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर के आचार्य शास्त्रियों विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन और सानिध्य में होगा । कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 मई को पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का सानिध्य मिलेगा एवं उनके आशीष बचन नरसिंह मंदिर परिसर में होंगे। वहीं 4 मई को भगवान नरसिंह जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी । जयंती पर विविध कार्यक्रम होंगे। दूसरी ओर उक्त आयोजन को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई है।भेड़ाघाट से आए कलाकारों ने 2 दिन तक भगवान श्री नरसिंह एवं अन्य मूर्तियों का श्रंगार और उनकी विशेष रूप से साफ सफाई की । उल्लेखनीय है कि नरसिंह मंदिर में जन सहयोग से अनेक कार्य हो रहे हैं। शंकराचार्य के कार्यक्रमों के तहत ही पूज्य शंकराचार्य जी की विशेष उपस्थिति और सानिध्य में 24 मई को शाम 4.30 बजे से श्री राधा कृष्णा मंदिर, राम मंदिर कंदेली से शोभायात्रा एमएलबी स्कूल तक निकलेगी और शाम 6 बजे सदर मड़िया परिसर में उनके आशीष वचन होंगे। उक्त कार्यक्रम में सभी से सहयोग और सहभागिता की अपील की गई है। रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें