Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: गाडरवारा, ताज कृपा दरबार वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Aug 18, 2023
गाडरवारा, ताज कृपा दरबार वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न गाडरवारा । स्थानीय मानवीय मूल्यों और सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार भटेरा रोड का सालाना वार्षिकोत्सव उर्स आदरणीय श्री प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा के कर कमलों से सुसंपन्न हुआ । इस अवसर संस्थापक स्वर्गीय नासिर मास्टर साहब व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सेवा अर्चना, सेहरा बंदी, माला, इत्र, चंदन, प्रसाद अर्पण और मौलाना साहब करेली वालो ने अमन चैन शांति के लिए प्रार्थना और सरकार ताजुल औलिया की शान में गीत गायन करने के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या लोगों ने शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें रमेश चंद्र चौधरी बाबुजी, रविशेखर जायसवाल, राव पवनसिंह, देवकिशन सोनी, सुरेश राठी अनिल मोलासरिया, नवनीत मल्होत्रा, नवनीत पलोड सुरेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र गूजर, एच व्ही रफीक, पत्रकार मकसूद खान, सत्य साईं सेवा समिति के प्रहलादजी सोनी, सुरेश सराठे, नीरज नौगरिया एंव बाकी नागपुर से से भाऊसाहब के साथ श्री मदन जी डहाके योगाचार्य, सदानंद भाऊ ताज सेवक व नगर तथा प्रदेश के अनेक स्थानों के श्रृध्दा लु भावप्रवण होकर शामिल हुए । कार्यक्रम में शहनाई वादन की सुमधुर गीतों से उपस्थित जन समुदाय मंत्रमुग्ध हो गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाऊसाहब के मार्गदर्शन में स्थानीय दरवारी सर्व श्री महेश नेमा, सुरेंद्र सोनी, हेमन्त परचानी, टनटू दादा प्रधान अर्चक, सुरेंद्र साहु शुभम स्टील, एम एस मेहरा बडे बाबू, अल्ताफ हुसैन बोहरा व टीम, सादिक अली विमलेश प्रजापति, अशोक मोलासरिया, अखिलेश चौरसिया, संतोष चौरसिया, रिंकू सोनी पिपरिया, अब्बास अली बोहरा परषोतमदास पलोड, मुलायम सिंह केवट, मोहित सोनी, रुपेश परचानी, रितिक कोरी, धर्मेंद्र कोरी, दीपक कोरी, मिथिलेश हरदेनिया, अनिल यादव, श्रीमती कामिनी निगम, श्रीमती सुनयना परचानी,तथा पप्पू जैन व्यंजन शास्री. राम बाबू टेन्ट हाऊस आदि का योजन और योगदान प्रशंसनीय रहा, । दरबार की ओर से सभी के प्रति धन्यवाद प्रगट किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें