Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: गाडरवारा, आंमत्रण अक्षत कलश यात्रा उत्साहित वातावरण में सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Dec 21, 2023
आंमत्रण अक्षत कलश यात्रा उत्साहित वातावरण में सम्पन्न https://youtu.be/cTEG5dHPwXk?si=ppoJA9ITwim1q8aJ नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर में २२ जनवरी को अयोध्या में राम लला मंदिर में विराजित होने वाले विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमजन श्रृद्धालु जनो को आंमत्रित करने के लिए राम मंदिर न्यास के मार्गदर्शन में गांव गांव में घर घर अभिमंत्रित अक्षत देकर आंमत्रण योजना के तहत अक्षत कलशो की पूजा अर्चना कर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें रथ पर झांकी, बाजे गाजे, के साथ गगन भेदी राम का जयकारे करते हुए उत्साहित वातावरण परिलक्षित हो रहा था । बच्चे. महिलाओं, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक, धर्मानुरागी व्यक्तिव के धनी शामिल थे।शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह पर सभी वर्गों के लोगों ने आत्मीयता से किया गया । उमंग और उल्लास से सराबोर अधिकांश महिलाओं पूरूष वर्ग ने केशरिया परिधान पहन कर सनातनी मनोभाव को प्रकट किया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और पूरी टीम व विभिन्न संगठनों, नागरिकों का अभूतपूर्व योगदान रहा । उल्लेखनीय है कि अभिमंत्रित अक्षत एक जनवरी से गांव गांव, घर घर जनसम्पर्क अभियान सुनिश्चित है और लोगों को अयोध्या जाने प्रेरित किया जावेगा।उक्ताशय की तैयारियां व्यवस्थित करने के लिए आयोजक समिति सक्रिय हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें