Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

: गाडरवारा, सनातन धर्म को प्रबल करने हेतु धार्मिक कथाओं का होना आवश्यक -- साध्वी दीपेश्वरी रामायणी 

Aditi News Team

Wed, Feb 21, 2024
सनातन धर्म को प्रबल करने हेतु धार्मिक कथाओं का होना आवश्यक -- साध्वी दीपेश्वरी रामायणी गाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोठिया में ब्रम्हदेव आश्रम वामनगुफ़ा पंचवटी धाम के संत श्री 108 श्री जगदेव दास जी की सत्प्रेरणा से 26 वे 27 कुंडीय श्रीराम मानस यज्ञ में प्रतिदिन क्षेत्रीय श्रद्धालु धर्मलाभ ले रहे है । यज्ञ स्थल पर आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में उज्जैन से आये कथा व्यास ब्रजमोहन शास्त्री एवं सागर से आई साध्वी दीपेश्वरी रामायणी सभी श्रद्धालुओ का मन मोह रहे है। ब्रजमोहन शास्त्री ने प्रभु श्री रामजन्म कथा का बड़ा ही मनोरम वर्णन सुनाया। उन्होंने रामजन्म के विभिन्न हेतुओ में राजा प्रतापभानु की कथा, नारद मोह, महाराज मनु और सतरूपा जी की तपस्या व वरदान की पावन कथा के माध्यम से तपस्या एवं यज्ञ का महत्त्व बताया । साध्वी दीपेश्वरी रामायणी ने कहा कि सनातन धर्म को प्रबल करने हेतु कथाओं का होना आवश्यक है। धार्मिक कथाओं के आयोजन से सनातन धर्म का प्रचार होता है। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे एवं 24 फरवरी को भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी ।

Tags :

जरूरी खबरें