Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: एक दीप जले, पं. सुशील शर्मा की कलम से

Aditi News Team

Sun, Nov 12, 2023
शुभ दीपावली एक दीप जले सुशील शर्मा दीप जलें उनके मन में, जो व्यथित व्यतीत बेचारे हैं। दीप जलें उनके मन में, जो लाचारी में जीते हैं। दीप जलें उनके मन में, जहाँ होंठों को सब सीतें हैं। दीप जलें उनके मन में, जहाँ भूखी सिसकी रातें हैं। दीप जलें उनके मन में, जहाँ दर्द भरी सौगातें हैं। दीप जलें उनके मन में, जहाँ मज़बूरी के मारे हैं। दीप जलें उस कोने में, जहाँ अबला सिसकी लेती है। दीप जलें उस कोने में, जहाँ संघर्षो की खेती है। दीप जलें उस कोने में, जहाँ बालक भूखा रोता है। दीप जलें उस कोने में, जहाँ बचपन प्लेटें धोता है। दीप जलाना उस मन में , जहाँ मन ही मन से हारें हैं। दीप जलें उस आँगन में, जहाँ मन पर तम का डेरा है। दीप जलें उस आँगन में, जहाँ गहन अशांति अँधेरा है। दीप जलें उस आँगन में, जहाँ क्रोधी कपट कुचालें हों। दीप जलें उस आँगन में, जहाँ कूटनीति भूचालें हों। दीप जलाना उस घर में, जहाँ दर्द भरे भुन्सारे हैं। दीप जलें उनके मन में, जहाँ श्रम की खेती होती है। दीप जलें उनके मन में, बीज जहाँ मेहनत बोती है। दीप जलें उनके मन में, जहाँ भूख संग बेकारी है। दीप जलें उनके मन में जहाँ दर्द संग बीमारी है। ज्योत जलाना आँगन में , जहाँ कलह क्लेश के धारे हैं। दीप जलें उस आँगन में, जहाँ अहंकार सिर चढ़ बोले। दीप जलें उस आँगन में, जहाँ गहन अशिक्षा मन डोले। दीप जले उस मिट्टी पर, जहाँ बलिदानों की हवा चले। दीप जले उस मिट्टी पर, जहाँ पर शहीद की चिता जले। तमस मिटाना उस मन से , जहाँ गहन गूढ़ अँधियारे हैं। आप को सहपरिवार दीपोत्सव पर्व की आत्मीय शुभकामनाएँ। सुशील शर्मा प्राचार्य

Tags :

जरूरी खबरें