Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव 13 नवंबर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Thu, Nov 9, 2023
कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव 13 नवंबर को मनाया जाएगा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महोत्सव 13 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।इस अवसर पर अत्यंत भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तांमर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महा आरती होगी। निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या पर 12 नवंबर को सायंकाल बड़े बाबा मंदिर का कृत्रिम मॉडल वर्धमान सरोवर में प्रवाहित किया जाएगा एवं दीप प्रज्वलित किए जाएंगे ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भक्त श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें