Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: कुंडलपुर के प्रमुख समाचार

Aditi News Team

Thu, May 2, 2024
जयकुमार जैन कुंडलपुर  कुंडलपुर में भगवान श्री मुनि सुब्रतनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 3 मई को मनाया जाएगा कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 3 मई को आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।श्री जी का पालना झुलाया जाएगा । आचार्य श्री की पूजन, मुनि श्री के प्रवचन ,मुनि आर्यिका संघो की आहार चर्या होगी। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज एवं निर्यापक मुनि श्री नियम सागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर से मंगल विहार कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चतुर्विध संघ का सानिध्य लोगों को प्राप्त हो रहा है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्तगण कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन अभिषेक का लाभ ले रहे हैं वहीं पूज्य मुनि, आर्यिका संघों के दर्शन, आहारचर्या का लाभ प्राप्त हो रहा है। आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान के सानंद संपन्न होने के पश्चात महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के बाद मुनि संघो का विहार का क्रम निरंतर जारी है। 2 मई 2024 को प्रातः निर्यापक मुनि श्री योगसागर जी महाराज ,निर्यापक मुनि श्री नियम सागर जी महाराज, मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ,क्षुल्लक श्री सुधारसागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री चैत्य सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री अपारसागर जी महाराज ,क्षुल्लक श्री तन्मय सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री स्वागत सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री आगत सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री स्वस्ति सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री भास्वत सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री भारत सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री जागृत सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। मुनि संघ की आहारचर्या पटेरा में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें