Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा,श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी का हुआ शंखनाद

Aditi News Team

Fri, Apr 5, 2024
श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी का हुआ शंखनाद गाडरवारा नगर में विगत कई वर्षों से श्री हनुमान जन्मोत्सव एक त्यौहार की तरह हर जनमानस पूरे वर्ष भर मानने व्याकुल रहता है जिसकी प्रथम बैठक प्रतिवर्ष कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही आयोजित होती आ रही है उसी श्रृंखला में इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमे शाम 04 बजे से शोभायात्रा का आयोजन श्री खप्पड वाले हनुमान जी महाराज मंदिर (नया बस स्टैंड) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जायेगी । बैठक में विद्युत सज्जा हेतु रंगीन लाइट के साथ प्रमुख स्थानों पर कटआउट लगाने पर चर्चा की गई । शोभायात्रा में साधु संतो का आगमन हो एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त हो ऐसा बैठक में प्रस्ताव आया । बैठक में भारतीय युवा दल के सभी कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें