Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: मुनि संघो को कुंडलपुर पधारने श्रीफल अर्पित का निवेदन किया

Aditi News Team

Tue, Mar 26, 2024
मुनि संघो को कुंडलपुर पधारने श्रीफल अर्पित का निवेदन किया कुंडलपुर ।कुंडलपुर महा महोत्सव समिति ने किशनगढ़ जाकर परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल अर्पित कर कुंडलपुर पधारने का निवेदन किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के नेमचंद बजाज, यूसी जैन ,नेमकुमार सराफ, श्रेयांश जैन, मनोज जैन ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, यूसी जैन, सुनील जैन जबेरा, संजय जैन कुबेर ,अगवानी समिति के श्रेयांश सराफ, आशीष गांगरा, पवन जैन, वायनल चौधरी ने अतिशय क्षेत्र कोनी जी पाटन पहुंचकर पूज्य जेष्ठश्रेष्ठ प्रथम निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के साथ दमोह गौरव श्री अनाप सागर जी श्री स्वास्तिक सागर जी, श्री आगत सागर जी महाराज के दर्शन कर श्रीफल अर्पित कर कुंडलपुर पधारने निवेदन किया ।वही अभाना पहुंचकर पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज के दर्शन कर दमोह होते हुए कुंडलपुर ससंघ आगमन हो इस आशय का निवेदन किया ‌।

Tags :

जरूरी खबरें