Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

करेली स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन हुआ

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

: 25 में स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि का खामघाट आगमन माँ नर्मदा की पग-पग यात्रा, महाभारत पर दुर्लभ सत्संग का होगा आयोजन

Aditi News Team

Mon, Oct 23, 2023
भागीरथ तिवारी करेली 25 में स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि का खामघाट आगमन माँ नर्मदा की पग-पग यात्रा, महाभारत पर दुर्लभ सत्संग का होगा आयोजन करेली। पतित पावनी मां नर्मदा की पग-पग परिक्रमा के साथ ही हर पड़ाव पर महाभारत पर दुर्लभ सत्संग का अवसर नर्मदा तट के वाशिंदों को मिलने जा रहा है। श्रीमद्भगवद्गीता के परम अध्येता संतश्री स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि महाराज ऋषिकेश, श्रीहरि आश्रम चिनकी उमरिया ग्वारी घाट, नरसिंहपुर दक्षिण तट से मां नर्मदा की भारत सावित्री नर्मदा परिक्रमा, परिक्रमा एकादशी २५ अक्टूबर २०२३ से भक्त मंडली सहित प्रारंभ कर रहे हैं। यात्रा क्रम में दिन में पद यात्रा तथा नित्य सायं काल महाभारत पर दुर्लभ सत्संग का आयोजन होगा। पूज्य स्वामी जी मां नर्मदा के दक्षिण तट पर खामघाट स्थित पं मधुसूदन पालीवाल के देवश्री आश्रम में संझा 6 बजे शाम को पैदल मार्ग से श्री नर्मदा जी के किनारे किनारे पदार्पण हो रहा है आगमन पश्चात २५ अक्टूबर को ही शाम ०७ बजे से रात्रि ०९ बजे तक दुर्लभ सत्संग कार्यक्रम के अंतर्गत संतश्री स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि महाराज के महाभारत पर प्रवचन होगा। भक्तजनों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि यथा समय खामघाट पहुॅंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें। अद्भुत भारत सावित्री नर्मदा परिक्रमा- हजारों युगों से हजारों ऋषि मुनि,संत महात्मा और हजारों ग्रहस्थ लोग भी, सकाम निष्काम भाव से नर्मदा परिक्रमा करके अपना अपना और समाज का कल्याण करते हैं, और करते रहेंगे मां नर्मदा नदी नहीं साक्षात परब्रह्म परमात्मा का, भगवती जगदम्बा का स्वरुप हैं। मां नर्मदा की उपासना करके आत्म कल्याण का सौभाग्य सभी वैदिक सनातन धर्मियों को मिलता है।

Tags :

जरूरी खबरें