Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

करेली स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन हुआ

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

: कुंडलपुर में हजारों भक्तों ने किया अभिषेक,बड़े बाबा के यहां महोत्सव जैसा नजारा

Aditi News Team

Sun, Oct 1, 2023
कुंडलपुर में हजारों भक्तों ने किया अभिषेक,बड़े बाबा के यहां महोत्सव जैसा नजारा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में रविवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी ।प्रातः होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त छह घरिया से वंदना हेतु पहाड़ पर चढ़े और क्रमशः मंदिरों की वंदना करते हुए पूज्य बड़े बाबा के मंदिर पहुंचे ।जहां पर बड़े बाबा का अभिषेक करने हेतु भक्त पीले वस्त्र धारण कर बड़ी संख्या में गर्भगृह की ओर पहुंचने पंक्तिबद्ध लाइन में लगे हुए थे। भक्तांमर महामंडल विधान के पश्चात प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश अभिषेक हेतु पात्र चयन किया गया ।शतत्पश्चात अभिषेक हेतु उमड़ पड़ी भीड़ को क्रमशः अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।हजारों भक्तों ने अभिषेक कर अपने पुण्य को सराहा। अभिषेक करने वालों की लाइन को देखकर कुंडलपुर महोत्सव की याद ताजा हो गई। प्रथम अभिषेक, शांतिधारा ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य क्रमशः हर्ष जैन दिनेश जैन झांसी, जिनेंद्र राहुल पी एस परिवार बेगमगंज ,दिनेश कुमार पियूष प्रियंका सुधा जैन परिवार भोपाल, मुकेश विपुल कल्पना अकलतरा ,मुकेश रीना जैन बिलासपुर ,सुमेरचंद अभिषेक जैन बंडा, नितिन जैन अंबाला, सुमित लोहाडिया मकरान, अभिषेक हर्ष ग्वालियर, नितेश धर्मचंद जैन तेंदूखेड़ा, जिनेंद्र कुमार झांसी ,पारस मुदित जैन अंबाला , जिनेंद्र पियूष सागर, अमित अशोक जैन भोपाल, दीपक नवीन रवि जैन पाटन, सौरभ जैन पुणे, इंजीनियर आरके जैन प्रिंस युवराज जैन दमोह, कमल अनिल जैन सागर को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही जिन्होंने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किये।

Tags :

जरूरी खबरें