Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: नव वर्ष पर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक

Aditi News Team

Tue, Jan 2, 2024
नव वर्ष पर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में नववर्ष के शुभ आगमन पर प्रातः काल में बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्तों द्वारा पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक पूजन किया गया ।इस अवसर पर अभिषेक करने वाले श्रद्धालु भक्तों की लंबी कतार देखी गई। प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन, विधान किया गया ।प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया इस अवसर पर प्रथम कलश ,रिद्धि कलश ,शांति धारा करने का सौभाग्य रमेशचंद्र विकास मोहित सूरजमल विहार दिल्ली ,शिखर चंद तिलक विपिन विशाल नितिन जयपुर ,रोहित मनोज परिवार नागपुर ,पवन पलक जैन भोपाल, रत्नेश महेंद्र सिंघई जबलपुर ,प्रेमचंद रजनीश राजेश आगरा, प्रदीप संयम जैन मानिकपुर ,शांति निखिल नितिन बेलनगंज आगरा, जयकुमार रिंकू विक्की जबलपुर, हितेन जैन दिलीप बागीदौरा ,वितुल अवि विजय जैन रायपुर ‌,संजय ओमप्रकाश जैन जयपुर ,अशोक अजय दुर्ग, मयंक राजीव भोपाल, अशोक ज्योति संयम सागर ,रवि ऋषभ चौरई, राकेश पारस मानिकचंद पेंड्रा को सौभाग्य प्राप्त हुआ। ज्ञानचंद लता मुंबई को छत्र चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें