Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: अजाक्स का प्रतिभा मेधावी सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Jun 18, 2023
अजाक्स का प्रतिभा मेधावी सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न नरसिंहपुर-म.प्र.अजाक्स जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में शास.पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में शिक्षण सत्र वर्ष 2022-23 में कक्षा 10वीं व 12वीं में 75% या उससे अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्याथिति के रूप में अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य,के एस नेताम संयुक्त संचालक कृषि विभाग सभाग जबलपुर, राजा धुर्वे संचालक मेडिटेक कैरियर इंस्टिट्यूट बैतूल, ज्वाला करोसिया प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नरसिंहपुर,सोबरन(सोभा) ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत चावरपठा, देवेश चौधरी वरिष्ठ समाजसेवी जबलपुर एम.के अहिरवार संरक्षक अजाक्स नरसिंहपुर के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ म.प्र अजाक्स के सभी जिला ब्लाक तहसील के पदाधिकारियों एवं सदस्यों विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उनके पालक अभिभावक जन के साथ कवि एवं साहित्यकार एवं वाह भाई वाह कार्यक्रम जिले का नाम रोशन करने वाले पोषराज मेहरा (अकेला) एवं आशीष सोनी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीडी अहिरवार जिला उपाध्यक्ष, रोहित जाटव जिला महासचिव रणधीर सिंह इरपाचे प्रवक्ता,बंशीलाल अहिरवार तह.अध्यक्ष गाडरवारा, एवं जे.एस.धुर्वे जिलाध्यक्ष म.प्र. अजाक्स नरसिंहपुर के द्वारा सभी अतिथियों संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर वीरेंद्र छिरा विनोद ठाकुर तह.अध्यक्ष रंजीत चौधरी संभागीय उपाध्यक्ष मलखान मेहरा जिला महासचिव डॉ एस आर मेहरा कोषाध्यक्ष,नंदलाल अहिरवार, सतीश चौधरी,देवी सिंह ठाकुर,धनीराम कोरी तह प्रवक्ता, शंकर शाह बट्टी जिला संयोजक जे.एस.यू, मानक लाल अहिरवार प्रवक्ता गाडरवारा,दीपक चौधरी, मुकेश चौधरी ,अरविंद चौधरी ,मुकेश जाटव,संजय दोहैया, विमल वानगात्री,राजकुमार ठाकुर, राजू ठाकुर,राजाभाऊ रामटेके, तरुण लता धुर्वे, प्रभा मरावी, दशोदा अहिरवार,ज्योति जाटव, के साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें