Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: आगर-मालवा,ट्रायसिकल मिलने से अब दूर हुई मेरी परेशानी - दिव्यांग शंकर सिंह (खुशियों की दास्ताँ)<br>शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम में दिव्यांग को मिली ट्रायसिकल

Aditi News Team

Tue, Feb 16, 2021

आगर मालवा। मंगलवार को कलेक्टर भवन में आयोजित जनसुनवाई में शंकर सिंह पिता किशन सिंह निवासी जहांगीरपुरा के चेहरे पर तब खुशी झलक पड़ी, जब कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने उन्हें ट्रायसिकल प्रदान कर दी। ट्रायसिकल पाते ही दिव्यांग  शंकर सिंह प्रसन्न होते हुए कहने लगे कि बचपन में पोलियो की चपेट में आने से उनके पैरो ने पूरी तरह काम करना छोड़ दिया था।  दिव्यांगता के कारण उनको स्वयं के दैनिक कार्य करने एवं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में असमर्थता होती है, जिसके कारण एक व्यक्ति के सहयोग की हमेशा जरूरत रहती है। शंकर सिंह का कहना है कि उनके पास पहले ट्रायसिकल थी जिससे वे कार्य कर लेते थे, लेकिन उसके टूटने के बाद उनकी समस्या और बड़ गई, वे कहते है कि उनका सहारा बनकर उनके भाई उनको इधर-उधर आने-जाने सहित अन्य दैनिक कार्य में उनका सहयोग करते हैं। शंकर सिंह को लगता था कि उनके पास कुछ ऐसा साधन हो जिसके माध्यम से वे रोजमर्रा के काम स्वयं आसानी से कर सके, और भाइयो पर भी दैनिक कार्यो के लिए बोझ ना डाले,  इसलिये उन्होंने जिला प्रशासन से ट्रायसिकल उपलब्ध करवाने की आस लगाकर आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा सहृदयता दिखाते हुए तत्काल ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश दिए निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रमुख नीलेश झासिया द्वारा तत्काल मोके पर ट्रायसिकल मंगवाई जिसे दिव्यांग शंकर सिंह को प्रदाय की गई। दिव्यांग शंकर सिंह कहते हैं कि उनको सामाजिक सुरक्षा निःशक्त योजना में प्रतिमाह 600 रुपए दिव्यांग पेंशन भी प्राप्त हो रही है।
    प्रसन्न होते हुए शंकर सिंह ने प्रदेश सरकार की निः शक्त कल्याण योजना की तारीफ करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

जरूरी खबरें