Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: ओलंपिक्स द्वारा अन्तराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए मानसिक दिव्यांग टीम रवाना

Aditi News Team

Wed, Jun 7, 2023
ओलंपिक्स द्वारा अन्तराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए मानसिक दिव्यांग टीम रवाना स्पेशल ओलंपिक्स द्वारा अन्तराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता 17 से 25 जून 2023 को बर्लिन जर्मनी में आयोजित है। भारतवर्ष से 198 खिलाड़ी व 57 कोच भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से पुजा रावत फुटबॉल, दिशा तिवारी बास्केटबॉल, लक्ष्मी बास्केटबॉल (03 खिलाड़ी) तथा स्नेहलता बारस्कर साइकिलिंग कोच, काजल छत्रसाल जुडो कोच, प्रियंका जोनवाल बास्केटबॉल कोच, सिमरन तिवारी फुटबॉल कोच (04 कोच) भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज दिनांक 06 जून 2023 प्रातः 11:00 बजे शकुंतला देवी विद्यालय सलैया भोपाल में प्रस्थान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री तपन भौमिक अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री दीपांकर बेनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री अभिषेक तिवारी अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश भोपाल, श्री राजेन्द्र बारस्कर प्रभारी स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश भोपाल, श्री राजेन्द्र बारस्कर, नितिन केलापुरे व श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव नेशनल ट्रेनर स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश कमलेश रजक भूपेंद्र भट्ट, श्री पुष्पेंद्र कुशवाह, श्री अभिषेक तिवारी, श्रीमती मोना करटोज, श्रीमती डिलेश्वरी कटरे व इशिका दीक्षित कोचेस, अभिभावक, संस्था प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को विजयी होकर देश नाम ऊँचा करने की शुभकामनाएँ व आशीर्वाद प्रदान किया।  

Tags :

जरूरी खबरें