Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: गाडरवारा,चीचली जनपद की ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कॉर्ड 

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

गाडरवारा-  केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  के तहत  ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वासियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा  रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख रूपये कि निशुल्क रोग उपचार का लाभ इस   आयुष्मान कार्ड के बनने के उपरांत लोगों को प्राप्त होगा । नरसिंहपुर कलेक्टर के निर्देशन में जिले की विकासखंड चीचली जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।आयुष्मान कार्ड से लोगों को इलाज के दौरान पांच लाख तक की मदद मिलती है जिसको लेकर प्रयास किया जा रहा है कि हर पात्र हितग्राही का कार्ड बन सके ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों को यह कार्ड बनवाने के लिए भटकना न पड़े इस मंशा के साथ यह शिविर ग्राम पंचायतों में  लगाए जा रहे हैं इस निर्णय को लेकर हितग्राही ग्रामीणजनों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन ग्रामवासी महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के केंद्रों और अन्य  सीएससी  ब्हीएलई  के कैंपों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। वही चीचली जनपद की  ब्लॉक सीईओ मैडम स्वस्थ विभाग बीएमओ और महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के ब्लाक समन्वयक द्वारा आयुष्मान बनाने बाले सभी vle से सतत् संपर्क किया जा रहा है जिससे पंचायत स्तर पर उनकी सहायता करवाई जा रही है कैंपों मैं अधिक से अधिक संख्या मे हितग्राहियो को फायदा मिल सके। 

Tags :

जरूरी खबरें