Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गाडरवारा,धन लक्ष्मी कंपनी द्वारा विशाल निशुल्क दिव्यांग जांच व ऑपरेशन कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन

Aditi News Team

Sun, Mar 13, 2022

गाडरवारा।पंडित दीनदयाल ऑडोटोरियम में दिव्यांग कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन धन लक्ष्मी कंपनी द्वारा नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से किया गया। इस शिविर में बाहर से आए दिव्यांग जन की व्यवस्था सराहपूर्ण रही । अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कृतिम आंग वाले दिव्यांगों को बुला करके कार्यस्थल तक धन लक्ष्मी के वाहनों द्वारा पहुंचाया एवं दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन चिन्हकंन कराया। धन लक्ष्मी के वॉलंटीयर द्वारा दिव्यांगों को अपनी गोद में उठाकर व्हीलचेयर की साहता से दिव्यांगों को भवन में प्रवेश सुविधा पूर्ण होने की व्यवस्था की गई। धनलक्ष्मी कंपनी के वालंटियर द्वारा दिव्यांगों की फोटो खींचने की एवं फोटोकॉपी की व्यवस्था निशुल्क की गई एवं वॉलिंटियरिंग द्वारा जिन दिव्यांगों के दोनों हाथ नहीं थे उनको को अपने हाथों से खाना खिलाया गया । दिव्यांगों को लाने ले जाने के लिए वाहन सुविधा की गई । नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा में पहली बार मानवता देखने को मिली धन लक्ष्मी के वॉलिंटियर एवं कंपनी द्वारा दिव्यांगों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा एवं दिव्यांग अपने आप को खुश महसूस कर रहे हैं। कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन करने पर सभी दिव्यांगों ने अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति व नारायण सेवा संस्था एवं धन लक्ष्मी कंपनी के सभी सदस्यो को धन्यवाद दिया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें