Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सरकार धरातल पर उतरकर नागरिकों को उपलब्ध करा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- सांसद दर्शन सिंह चौधरी

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

: गाडरवारा, अनंत कृष्ण द्विवेदी को सनातन वैदिक प्रतिभा सम्मान 2022 से सम्मानित कर पौधा रोपा

Aditi News Team

Sat, Oct 29, 2022
मां विजयासन इंस्टीट्यूट ,रोटरी क्लब,कदम संस्था,ब्रहाकुमारी विधालय द्वारा किया गया सम्मानित गाडरवारा । गत दिवस क्षेत्र के छोटे से ग्राम दिघोरी से निकलकर पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार अपनी विद्वत्ता का परिचम लहराने वाले ,अल्पायु मे गीता,योगसूत्र,पाणनि सूत्र, व्याकरण आदि में महारत हासिल करने वाले अनंत कृष्ण द्विवेदी को सम्मानीय वरिष्ठजनों के साथ दिघोरी जाकर मां विजयासन इंस्टीट्यूट के संचालक व समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा शाल,श्रीफल, पंच वैदिक किताबो के साथ सनातन वैदिक प्रतिभा सम्मान 2022 से सम्मानित किया तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के मार्गदर्शक व प्रकांड विद्वान पं सत्यनारायण जी शास्त्री के सानिध्य में पौधे का पूजन कर वैदिक मंत्रों से अनन्त कृष्ण का तिलक कर शुभकामनाएं प्रदान की व सभी ने मिलकर अशोक का पौधारोपण किया।इस अवसर पर रोटरी क्लब के अस्सिटेंट गवर्नर व वरिष्ठ समाजसेवी  मिनेद्र  डागा, अध्यक्ष अशोक  राजपूत ने शाल,श्रीफल ,प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं प्रदान की।कदम संस्था से नारायण  सोनी,सुनील  सोनी, मनोहर लाल आरसे, सुरेन्द्र  पटेल, ने अनंत कृष्ण को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। उपरोक्त अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि ,गौसेवक पं रमाकान्त  शुक्ला, उपाध्याय , ब्रहाकुमारी संस्था से फुलवर सिंह  मेहरा, रामफल  वर्मा, दिघोरी के भूतपूर्व सरपंच दुर्गसिंह  मरैया, उत्तम सिंह  विश्वकर्मा, कान्हर गांव से प्रेमनारायण  जरहा, रंजीत  कौरव, पप्पू  सराठे, सेवक  सराठे की गरिमामयी उपस्थिति रही ।  सभी वरिष्ठजनों ने अनंत कृष्ण को शुभकामनाएँ के साथ गौ माता की दशा पर प्रकाश डालकर गौ सेवा करने का संकल्प भी दिलाया । कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मुकेश बसेड़िया व आभार अनन्त कृष्ण द्विवेदी के पिता  पर्यावरण संरक्षक, पं मनोज  द्विवेदी ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें