Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र मांझी समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए

Aditi News Team

Tue, Dec 15, 2020

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र विगत दिवस रविवार को करन सागर स्थित निषादराज धाम पहुंचकर मांझी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। माझी समाज द्वारा गृहमंत्री का बड़ी माला से भव्य स्वागत करते हुए शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान मांझी समाज ने बुजुर्ग लोगों का सम्मान गृह मंत्री से कराया।
    समारोह के दौरान गृह मंत्री द्वारा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में हर समाज का अलग-अलग महत्व है। हम लोगों को सभी समाजों का सम्मान करना चाहिए। मांझी समाज ने गृह मंत्री सेे अपनी मांग रखते हुए कहा कि कुछ समय पहले हमारे समाज के लोगों के संग शासकीय अधिकारियों ने अच्छा वर्ताव न करते हुए परेशान किया है एवं कई लोगों को सेवा से पृथक भी कर दिया है। इस पर गृह मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि अब ऐसा नहीं होगा। यदि आप लोगों को कोई दिक्कत आती है तो तत्काल मुझे फोन पर बता सकते है। मैं हर समाज के लिए हमेशा तैयार रहुंगा।
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि हमारी संस्कृति में समाज का उल्लेख है तो वह मांझी समाज का महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री महेश केवट, धर्मेन्द्र मांझी, आजू रायकवार, रामप्रकाश रायकवार, बिट्ठू रायकवार, नरेन्द्र रायकवार सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें