Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

: गोटेगांव में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

Aditi News Team

Thu, Jan 21, 2021

गोटेगांव । नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में स्टेडियम ग्राउंड में नेताजी की प्रतिमा का गुरूवार को अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
   इस मौके पर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटैल, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
   उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड गोटेगांव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव के तत्वावधान में भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री का गोटेगांव आगमन हुआ।
मुख्यमंत्री ने 90 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
   यहां मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 90 करोड़ 27 लाख 52 हजार रूपये की लागत के 2 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इनमें उन्होंने 10 करोड़ 38 लाख 99 हजार रूपये लागत के नरसिंहपुर सांकल मार्ग पर शेढ़ नदी पर पहुंच मार्ग सहित उच्च स्तरीय पुल निर्माण और 79 करोड़ 88 लाख 53 हजार रूपये लागत के नरसिंहपुर- सांकल- गोटेगांव मुख्य जिला मार्ग के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
कन्या पूजन
   मुख्यमंत्री ने मूर्ति अनावरण के पहले कन्या पूजन भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें