Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: ग्रामीण विकास योजनाओं में मध्यप्रदेश "स्टार परफॉर्मर"

Aditi News Team

Wed, Nov 9, 2022
अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास और विकास आयुक्त श्री मलय श्रीवास्तव ने कहा है कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में मध्यप्रदेश "स्टार परफॉर्मर" है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, ग्राम सड़क योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। विभागीय अधिकारी पूरी तन्मयता, मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करते रहें और सभी योजनाओं में प्रदेश और बेहतर प्रदर्शन करें।

अपर मुख्य सचिव श्री श्रीवास्तव आज विकास आयुक्त कार्यालय, विंध्याचल भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सुश्री तन्वी सुंद्रियाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन श्री ललित मोहन बेलवाल उपस्थित थे।

अपर मुख्य सचिव श्री श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किये जाएँ। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रदेश को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय कर केन्द्र सरकार से जितने संसाधन लाये जा सकें लाये जाएँ।

श्री श्रीवास्तव ने इसके पूर्व विकास आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यालय भवन और कार्य-स्थल पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Tags :

जरूरी खबरें