Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: छोटे से छोटे पुर्जे को भी पहले डबल चैक करें ,तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया ने निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क का किया निरीक्षण<br>

Aditi News Team

Wed, Jan 6, 2021

शिवपुरी। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को नरेला संकरी स्थित निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंधिया ने अधिकारियों से समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस कौशल पार्क में छोटे से छोटे पुर्जे को लगाने के पहले डबल चैक करें। अंतर्राष्ट्रीय निर्माण मानकों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित करें। बिल्डिंग में वाटर लॉगिंग, भूकंपरोधी, लाइटनिंग ग्रिड आदि का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य करें। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि तीन चरणों में यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। दिसम्बर 2022 तक इसे पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर संचालक कौशल विकास श्री एस. धनराजू तथा ग्लोबल स्किल पार्क के निदेशक श्री हरजिन्दर सिंह भी उपस्थित थे।
ग्लोबल स्किल पार्क
    भोपाल के नरेला संकरी में 36 एकड़ भूमि में ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 645 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे स्किल पार्क के डिजाइनिंग का कार्य मॉन्टे कार्लो और श्रीजी के संयुक्त रूप से किया जा रहा है। टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड को सुपरवाइजिंग एजेंसी बनाया गया है।
    ग्लोबल स्किल पार्क परिसर में लगभग 500 से अधिक पेड़ लगे हुए हैं। इनमें से लगभग 177 पेड़ों को चिन्हांकित कर नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने के बाद ही काटा गया है। निर्माणाधीन एजेंसी ने जानकारी दी कि परिसर में चार गुना अधिक पेड़ों को लगाया जायेगा जो पक्षियों के लिए प्राकृतिक रूप से घरोंदे बन सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें