Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: जबलपुर,स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Dec 12, 2020

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कार्यालय कलेक्टर जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी  एम एल मेहरा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया द्वारा पी. पी. टी प्रेजेंटेशन द्वारा विभाग की योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
    कलेक्टर श्री शर्मा ने दोनों विभागों को निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम दोनों विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी है। गर्भवती माता एवं शिशु में रक्त की कमी (एनीमिया) ना हो इसके लिए रणनीति तैयार कर सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी जाये।
    श्री शर्मा ने मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक मामले का डेथ आडिट करने का निर्देश देते हुये कहा कि मृत्यु की वजह में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कठोर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने बच्चो में कुपोषण की समस्या ना हो इसके लिए गर्भावस्था से महिला के स्वास्थ्य की निगरानी करने पर जोर दिया।
    कलेक्टर ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा भी बैठक में की। उन्होंने टीकाकरण के वार्षिक लक्ष्य को शत प्रतिशत  पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा इसके लिए उप स्वास्थ्य केंद्रवार टीकाकरण कार्यक्रम की नियमित समीक्षा करने की हिदायत दी।
    बैठक में आयुष्मान योजना के पात्र हितग्राहियों के  आयुष्मान कार्ड बनाने, कैम्प आयोजित करने निर्देशित किया गया। इसके लिए कार्ययोजना बनाने ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम विजय पाण्डेय को निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें