Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: जबलपुर, महाराजपुर में भू-माफिया के विरूद्ध कार्यवाही में 11 करोड़ मूल्य की 3 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

Aditi News Team

Sat, Dec 12, 2020

जबलपुर। जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनके रसूख को जमींदोज करने का सिलसिला सतत जारी है। माफिया के विरूद्ध मुहिम स्तर पर कार्यवाही करने के  कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के सख्त निर्देश और हो रही कार्यवाहियों से जिले के भू-माफियाओं में हड़कम्प व्याप्त है।
    इसी क्रम में आज शनिवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए अधारताल के तहसीलदार प्रदीप मिश्रा ने करीब 11 करोड़ रुपए अनुमानित मूल्य की लगभग तीन एकड़ शासकीय भूमि को भू-माफिया के चंगुल से मुक्त कराने की कार्यवाही की है। शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्यवाही देर शाम तक जारी है।
    अधारताल तहसील के अंतर्गत ग्राम महाराजपुर स्थित शासकीय भूमि पर बिल्डर कैलाश पटेल ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। क्षेत्रीय जन भी काफी दिनों से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री मिश्रा, नायब तहसीलदार सुषमा धुर्वे एवं नगर निगम के सहायक आयुक्त वेद प्रकाश सहित अन्य कर्मी मौके पर मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें