Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 5 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Sat, Apr 1, 2023
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 5 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई आज दिनॉक 31-03-2023 को शाम 5-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री देवी सिंह तोमर थाना ग्वारीघाट, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री रवि सिंह बरकड़े थाना लार्डगंज, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री गोविंद प्रसाद पटेल पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री जयप्रकाश नारायण उइके पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रराज सिंह को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी ने 33 से 40 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही जिस कारण आप आरक्षक के पद से भर्ती होकर आज सहायक उप निरीक्षक /उपनिरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें